देश की प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो ने अपने यात्रियों को राहत देते हुए एक नया किफायती ऑप्शन लॉन्च किया है, जिसका नाम IndiGo Lite है. इंडिगो का यह नया IndiGo Lite फेयर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो केवल कैबिन बैगेज के साथ यात्रा करते हैं और उन्हें अतिरिक्त सेवाओं की जरूरत नहीं होती. नए ऑप्शन के तहत यात्री सस्ते में यात्रा कर सकते हैं और अतिरिक्त सुविधाओं के लिए भुगतान करने से बच सकते हैं. कंपनी ने बताया कि इस नए फेयर की बुकिंग 1 जुलाई से शुरू हो गई है, जबकि 15 जुलाई 2026 से यात्रा करने वाले यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे.
IndiGo Lite फेयर खास तौर पर उन यात्रियों के लिए है, जो केवल हैंड बैग या कैबिन बैगेज के साथ सफर करते हैं. इस विकल्प में यात्रियों को केवल उन्हीं सेवाओं का भुगतान करना होगा, जिनका वह वास्तव में इस्तेमाल करेंगे. इससे यात्रा का कुल खर्च कम होगा. एयरलाइंस का कहना है कि इस पहल से यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार सेवाएं चुनने और यात्रा खर्च पर बेहतर नियंत्रण रखने का विकल्प मिलेगा.
IndiGo Lite फेयर की बुकिंग केवल एयरलाइन के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से की जा सकेगी. इसमें IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर शामिल है. यह सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नॉन-स्टॉप उड़ानों पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा यह वन-वे, राउंड ट्रिप और मल्टी-सिटी बुकिंग के लिए भी लागू रहेगी. वयस्कों के साथ-साथ बच्चों के टिकट पर भी यह लाइट फेयर लागू होगा.
आज से ATF हुआ सस्ता
बता दें कि आज से यानी 1 जुलाई से केंद्र सरकार ने घरेलू एयरलाइंस के लिए एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. नई दर लागू होने के बाद दिल्ली में ATF की कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर हो गई है. ईंधन एयरलाइंस की सबसे बड़ी परिचालन लागत में शामिल होता है. ऐसे में ATF सस्ता होने से एयरलाइंस की लागत कम होने की उम्मीद है.

Related Posts
सियासत का ‘पोस्टर’ : ‘श्रीकृष्ण’ बने अखिलेश, हाथ में संविधान… नई सियासी बहस
बेतुका बयान वायरल : दर्दनाक मौत मरेंगे राम मंदिर से चोरी करने वाले…BJP विधायक
शर्मनाक : शौचालयों में छिपाया जाता था चोरी का पैसा! राम मंदिर मामले में नया खुलासा