भोपाल। वार्ड 61 के अवधपुरी मंडल में 46 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जिससे उन्हें अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ विकास कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है और इसी भावना के साथ निरंतर विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने क्रिस्टल कैंपस, अवधपुरी स्थित श्री कृष्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शेड एवं प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य और तुलसी नगर फेस एक में फ्लोरिंग के कार्य का भूमिपूजन किया। । उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में बनने वाला शेड एवं प्लेटफॉर्म धार्मिक आयोजनों, सामाजिक गतिविधियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपयोगी साबित होगा। क्षेत्रवासियों ने इस निर्माण कार्य के लिए राज्यमंत्री श्रीमती गौर के प्रति आभार व्यक्त किया।
लवकुश नगर में मकान नंबर 16 के सामने सी.सी. रोड, नाली एवं रोड क्रॉस निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना पर 20 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा मिलेगी। इसी क्रम में अभिनव रिगल होम्स में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इस कार्य पर 10 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। सड़क निर्माण से कॉलोनी के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र का आधारभूत ढांचा और मजबूत होगा। वहीं, शिव लोग फेस-4 में शेड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इस निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सार्वजनिक उपयोग के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। श्रीमती गौर ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा।भूमिपूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र घोटे, पार्षद श्रीमती मधु शिवनानी, श्री बी शक्तिराव, श्री गणेश राम नागर, श्री संजय शिवनानी मौजूद रहे।

Related Posts
केजरीवाल ने अमित शाह से पूछे 5 सवाल, राम मंदिर मामले में बड़े खुलासे का किया दावा
‘पोस्टर’ पर सियासत : ‘श्रीकृष्ण’ बने अखिलेश, हाथ में संविधान… नई सियासी बहस
बेतुका बयान वायरल : दर्दनाक मौत मरेंगे राम मंदिर से चोरी करने वाले…BJP विधायक