Udaan Desk. मोबाइल की लत आज बच्चों में इस कदर बढ़ गई है कि छोटी-छोटी पाबंदी भी उनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन रही है। केरल के एर्नाकुलम जिले के चलक्का से ऐसा ही एक दुखद और अभिभावकों को चिंतित करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से रोके जाने के बाद 13 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
चेंगमनाड पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान विजेश की बेटी पार्वती के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार रात को परिजनों को वह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान विजेश की बेटी पार्वती के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि लड़की गुरुवार रात को अपने शयनकक्ष में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने बताया कि परिजन उसे तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
चेंगमनाड पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है, उनके अनुसार पार्वती को उसके माता-पिता ने मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से रोक दिया था। पुलिस ने बताया कि परिवार मोबाइल फोन का इस्तेमाल घरेलू कामों के लिए करता था। जब परिवार के एक सदस्य ने उस नंबर पर कॉल करने की कोशिश की तो काफी देर तक वह व्यस्त मिला।
इसके बाद उसके माता-पिता ने पार्वती को फोन इस्तेमाल करने से रोक दिया, जिसके बाद वह अपने शयनकक्ष में चली गई। पुलिस ने बताया कि बाद में जब उसके माता-पिता कमरे में गए तो उन्होंने उसे फंदे से लटकी पाया। पुलिस ने बताया कि वह इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी अन्य कारण से तो उसकी मौत नहीं हुई।

Related Posts
राम मंदिर के पहले सीईओ बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, ट्रस्ट के तीन नए सदस्य भी घोषित
नेपाल आपदा : मौतों का आंकड़ा 1100 पार, हजारों लोग लापता, बाढ़-बारिश का नया अलर्ट जारी
छह साल बाद दिशा सालियान की मौत का सच सामने आएगा? बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के आदेश दिए