गया जी. गया जी (बिहार) में कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि चारों लोग 30 फीट गहरे कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरे थे. इसी दौरान कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से उनका दम घुट गया. घटना डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव की है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुएं के अंदर जहरीली गैस जमा होने के कारण यह हादसा हुआ. मोटर ठीक करने के दौरान चारों ग्रामीण इसकी चपेट में आ गये. प्रशासन की ओर से घटना की विस्तृत जानकारी जुटायी जा रही है.
डीएसपी शेरघाटी ने बताया कि कुएं की गहराई करीब 30 फीट है. कुएं में मोटर से संबंधित काम करने के लिए लोग नीचे उतरे थे. इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से हादसा हुआ.

Related Posts
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हैरतअंगेज मामला : झरने में नहाने के बाद चार बच्चों की रहस्यमयी मौत
प्रयागराज में बाढ़ का रेड अलर्ट, गंगा-यमुना के उफान से रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
आंध्र प्रदेश में मलेरिया की दवा से एक लड़की की मौत, 47 अन्य बच्चे बीमार