अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो मार्को ने घोषणा की है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है, खासकर व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिये. साथ ही रुबियो ने कहा कि पीएम मोदी के साथ हमारे रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं.
न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है. यह लगभग पूरा होने के करीब है. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि अगले साल की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारियां चल रही हैं. हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति भारत आएंगे, यही हमारी कोशिश है. यह काफी सकारात्मक बात है क्योंकि भारत जो है वो अमेरिका का बहुत करीबी साथी और सहयोगी है.
एनर्जी सेक्टर को लेकर रुबियो ने क्या कहा?
एनर्जी सेक्टर में सहयोग को लेकर मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका एनर्जी सप्लाई बढ़ाने के लिए मिल कर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके पास भारी कच्चे तेल (हेवी क्रूड) को रिफाइन करने की क्षमता है.
2020 के बाद ट्रंप की यह पहली भारत यात्रा होगी
अगर यह दौरा होता है, तो फरवरी 2020 के बाद ट्रंप की यह पहली भारत यात्रा होगी. व्हाइट हाउस में दूसरी बार लौटने के बाद भी यह उनका पहला भारत दौरा होगा. ट्रंप और पीएम मोदी की आखिरी मुलाकात फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी. यह करीब 16 महीने बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की द्विपक्षीय बैठक थी.

Related Posts
फिर बढ़ा तनाव : अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर किया हमला
चीन और जापान को पीछे छोड़ भारत बना एशिया का सबसे बड़ा भरोसेमंद निवेश ठिकाना
राम मंदिर दान चोरी मामला : 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल