जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के चार दिन बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान 8 वर्षीय मयूरन का शव बरामद हुआ है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।
जबलपुर के बरगी डैम में हुए इस हादसे को रविवार, 3 मई 2026 को चार दिन पूरे हो गए। चौथे दिन सर्च ऑपरेशन के दौरान 8 वर्षीय बच्चे का शव मिला। घटना स्थल के पास ही एक और शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मयूरन के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु के त्रिची का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसके चाचा कामराज अभी भी लापता हैं। दोनों परिवार के साथ घूमने के लिए बरगी डैम आए थे।
मृतकों की संख्या 12 पहुंची
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हादसे में जान गंवाने वाले पर्यटकों के शव उनके गृह राज्यों में भेजे जा रहे हैं। रविवार को शवों को कार्गो विमान के जरिए रवाना किया गया। मृतकों में तमिलनाडु और दिल्ली के निवासी भी शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को दो बच्चों के शव बरामद किए गए थे।
कैसे हुआ था हादसा?
दरअसल, जबलपुर के बरगी डैम में 30 अप्रैल का दिन कई परिवारों के लिए काल बनकर आया। जहां हर दिन की तरह गुरुवार की शाम सैलानी क्रूज का आनंद ले रहे थे। इस बीच अचानक तेज हवा और आंधी चलने लगी, जिससे क्रूज डगमगाने लगा और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इसके पहले संभल पाते कि क्रूज सवार 29 लोग एक-एक कर डूबने लगे।

Related Posts
11.54 लाख किसानों से 80.90 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत
‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’
पंजाब चुनाव से पहले SIR पर गरजे Sukhjinder Singh Randhawa, बोले- वोटर का अधिकार छीना तो कांग्रेस करेगी बड़ा विरोध