August 6, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

दिल्ली दंगा केस में बड़ा फैसला, ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा का ऐलान

उड़ान डेस्क। दिल्ली दंगों के दौरान हुए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कड़कड़डूमा कोर्ट में पूर्व आम आदमी पार्टी पार्षद ताहिर हुसैन की सजा का ऐलान किया गया है। सजा से पहले दिल्ली पुलिस के जवान बड़ी संख्या में कोर्ट के अंदर और बाहर तैनात कर दिए गए थे। मालूम हो कि कोर्ट ने पहले ही ताहिर हुसैन को हत्या समेत कई गंभीर आरोपों में दोषी ठहरा दिया था। कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Spread the love