February 27, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

Silver crash एक दिन में 50 हजार की रिकॉर्ड गिरावट, अभी और गिरेंगे भाव !

उड़ान डेस्क। Silver crash भारत के सराफा बाजार में आज सोमवार 2 फरवरी 2026 एक ऐतिहासिक और एक बड़े ‘क्रैश’ (Silver crash) के रूप में दर्ज हो गया है। पिछले कई महीनों से आसमान छू रही चांदी की चमक केंद्रीय बजट आने के दूसरे दिन ही आज सोमवार को अचानक फीकी पड़ गई। कीमत गिरते ही पूरा सराफा बाजार सहम गया। बाजार के जानकार सराफा बाजार में अभी गिरावट का दौर जारी रहने का अंदेशा जता रहे हैं। इसलिए निवेशकों को सोने और चांदी में सोच, समझकर ही निवेश करने की सलाह दी गई है। हालांकि, शादियों के सीजन के लिए आभूषण खरीदने वालों के लिए यह एक ‘गोल्डन चांस’ साबित हो सकता है।

दरअसल, वैश्विक कूटनीतिक बदलावों और अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती के चलते चांदी की कीमतों में ऐसी गिरावट देखी गई है, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी हैरान कर दिया है। मात्र 24 घंटों के भीतर चांदी के दाम अर्श से फर्श पर आ गिरे हैं।

उम्मीद नहीं थी इतनी गिरावट होगी

रिकॉर्ड हाई से रू 1.86 लाख नीचे आई चांदी आज बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में जो गिरावट शुरू हुई, वह थमने का नाम नहीं ले रही थी। एक दिन में जो गिरावट दर्ज की गई वह उम्मीद से कुछ ज्यादा ही गिर गई।

प्रति किलो भाव

1 किलोग्राम चांदी की कीमत कल के रू 3,50,000 से रू 50,000 टूटकर आज रू 3,00,000 के स्तर पर आ गई है। बाजार के जानकारों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में चांदी की कीमतों में लगभग रू 1.5 लाख से ज्यादा की कुल गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

यह रही वजह

इस भारी बिकवाली का मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन की नियुक्ति से उपजी वैश्विक हलचल और निवेशकों द्वारा की गई जबरदस्त ‘प्रॉफिट बुकिंग’ (मुनाफावसूली) को माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बजट 2026 के बाद बाजार में आई यह अस्थिरता फिलहाल कुछ और दिनों तक जारी रह सकती है। एमसीएक्स (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में लगे निचले सर्किट (Lower Circuit) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बाजार में इस समय बिकवाली का भारी दबाव है।

बाजार और निवेश पर प्रभाव

चांदी की कीमतें वैश्विक मांग, डॉलर की स्थिति, और घरेलू निवेश पर निर्भर करती हैं। निवेशक और व्यापारी दैनिक रेट्स की जानकारी लेकर अपने निवेश और व्यापारिक निर्णय को बेहतर तरीके से तय कर सकते हैं।

Spread the love