June 22, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

वनडे सीरीज टीम इंडिया का ऐलान : विराट की वापसी, जायसवाल बाहर, गिल करेंगे कप्तानी…

Indian ODI Squad Announcement : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली तीन मैच की वनडे श्रृंखला के लिए रविवार को भारतीय टीम में चुना गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीमित ओवरों की इस श्रृंखला के लिए रविवार को टीम की घोषणा की। चयन समिति ने वनडे श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है।

फिटनेस मंजूरी मिलने के आधार पर चयन

बीसीसीआई ने टीम की घोषणा करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि कोहली का चयन उन्हें फिटनेस मंजूरी मिलने के आधार पर किया गया है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कोहली सोमवार को बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे। श्रेयस अय्यर उप-कप्तान बने रहेंगे, जबकि केएल राहुल और इशान किशन को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद शतक बनाने वाले सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है।

प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया

भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच एजबेस्टन (14 जुलाई), सोफिया गार्डंस (16 जुलाई) और लॉर्ड्स (19 जुलाई) में खेलेगा। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के चोट के कारण बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए ‘अपडेटेड’ टीम भी घोषित की। आईपीएल के दौरान बाएं पैर में लगी चोट के बाद चक्रवर्ती बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ‘रिहैबिलिटेशन’ के अंतिम चरण में हैं। युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है। श्रेयस अय्यर आयरलैंड में टी20 टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे।

इंग्लैंड के लिए वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

आयरलैंड के खिलाफ अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

Spread the love