Udaan Desk. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 18 अगस्त की AGM से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस फैसले से टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.
एन चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 तक है. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को कंपनी की 18 अगस्त को होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) से पहले पद से इस्तीफा दे दिया. अपने बयान में चंद्रशेखरन ने कहा, मैंने टाटा समूह में अपने पेशेवर जीवन के 40 वर्ष पूरे कर लिए हैं, इस प्रतिष्ठित संस्थान में योगदान देने का बेहद संतोषजनक अवसर मिलने के लिए मैं आभारी हूं. उन्होंने कहा कि वह कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा नियुक्ति के लिए अपना नाम पेश नहीं करेंगे.

Related Posts
भारत की ग्रोथ में तेजी की क्षमता, 8% से अधिक बढ़ सकती है अर्थव्यवस्था : विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा
7.8% GDP Growth : तमाम चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, अनुमान से बेहतर रही ग्रोथ
छोटा कारोबारी भी बेच सकेगा विदेश में माल, EOR संभालेगा जिम्मेदारी