अफगानिस्तान में शनिवार शाम 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. भारत में भी कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए.
अफगानिस्तान में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 थी. भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में कालाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर, 36.442° उत्तरी अक्षांश और 70.672° पूर्वी देशांतर पर और धरती की सतह से 215 किलोमीटर की गइराई में था. शाम 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. भारत में भी कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए.
भारत में भी डोली धरती
अफगानिस्तान में आए भूकंप का असर भारत में देखा गया. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तरी भारत में भी झटके महसूस किए गए. श्रीनगर और इलाके के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के स्थानीय निवासी इम्तियाज अहमद ने बताया, मैं अंदर कुर्सी पर बैठा था. कुर्सी हिलने लगी… अच्छी बात यह है कि इस इलाके में अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है. पता नहीं आगे क्या होगा. भारत के अलावा पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Related Posts
अमेरिका और ट्रंप से उठा भारतीयों का भरोसा, पुतिन बने पहली पसंद
सोनिया गांधी ने गाजा पर लिखा लेख, केंद्र को घेरा, सरकार की ‘चुप्पी’ पर उठाए सवाल
अमेरिका ने भारतीय कंपनी और उसके सीईओ पर लगाए प्रतिबंध