May 21, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

Melody वाली Parle कंपनी ने PM MODI को कहा थैंक्यू, कंपनी को यूजर्स के मिले अनोखे कमेंट्स

PM Modi Gifts It To Meloni Melody Toffee : इटली दौरे पर गए पीएम मोदी ने वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस मेलोडी मोमेंट के बाद अब टॉफी बनाने वाली कंपनी पार्ले (Parle) ने सोशल मीडिया पर आकर खुद पीएम मोदी को ग्लोबल स्टेज पर ब्रांड चमकाने के लिए थैंक्यू कहा है।

इंटरनेशनल रिलेशंस और कूटनीति की बातें वैसे तो बंद कमरों और गंभीर फाइलों के बीच होती हैं, लेकिन जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विदेशी दौरे पर होते हैं, तो वहां कुछ न कुछ ऐसा जरूर हो जाता है जो सोशल मीडिया की हेडलाइन बन जाता है। इस समय पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव पर इटली की राजधानी रोम पहुंचे हुए हैं। वहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनकी मुलाकात का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

इस वीडियो में पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया। बस फिर क्या था, इस एक छोटे से तोहफे ने भारत के सबसे पुराने ब्रांड्स में से एक ‘पार्ले’ (Parle Products) की किस्मत चमका दी। अब खुद पार्ले कंपनी सोशल मीडिया पर आकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद कह रही है।

मेलोनी का वीडियो और पार्ले का ‘थैंक्यू’ नोट

दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में मेलोनी बेहद खुश नजर आ रही हैं और कह रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक गिफ्ट लेकर आए हैं, एक बहुत ही अच्छी टॉफी… मेलोडी।” इसके बाद दोनों नेता हंसते हुए मेलोडी टॉफी का पैकेट कैमरे के सामने दिखाते हैं।

Thank you @narendramodi 🙏🏻 https://t.co/LZK960JwFl pic.twitter.com/TBjkB4761C

— Parle Products (@ParleFamily) May 20, 2026

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पार्ले प्रोडक्ट्स कंपनी खुद को रोक नहीं पाई। उन्होंने ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, पार्ले मेलोडी को ग्लोबल स्टेज पर ले जाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सभी पार्ले प्रोडक्ट्स परिवार के लिए यह बेहद गर्व का पल है कि भारत की एक पसंदीदा टॉफी आज सरहदों के पार बांटी जा रही है।”

इंटरनेट पर आ गई कमेंट्स की बाढ़

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को ‘X’ पर 85 लाख (8.5 मिलियन) से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो और पार्ले के इस रिएक्शन को देखकर सोशल मीडिया की जनता भी मजेदार कमेंट्स करने से पीछे नहीं हटी।

एक यूजर ने लिखा, “मोदी जी की सिर्फ एक बाइट ने कंपनी का करोड़ों का मार्केटिंग बजट बचा लिया! अब बस पार्ले वाले मेलोडी के दाम न बढ़ाएं।” दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा: “भाई! पार्ले की तो सच में बल्ले-बल्ले हो गई।” एक और यूजर ने कंपनी को सलाह दे डाली, “देर मत करो, तुरंत अपना वो पुराना मशहूर विज्ञापन दोबारा चलाना शुरू कर दो- मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? जाओ, जल्दी करो!” एक अन्य ने लिखा, “बिना एक भी ढेला खर्च किए, एडवर्टाइजमेंट के बिना ही पार्ले मेलोडी सीधे इटली पहुंच गई। इसे कहते हैं बिल्ली के भाग्य से छींका फूटना!”

एक साल बाद खुला पार्ले का X अकाउंट

इस पूरी घटना में एक और बेहद मजेदार और दिलचस्प बात सामने आई है। पार्ले प्रोडक्ट्स का ऑफिशियल ‘X’ अकाउंट पिछले करीब एक साल से बिल्कुल शांत पड़ा था। कंपनी ने 25 जून 2025 के बाद से इस प्लेटफॉर्म पर कोई पोस्ट नहीं किया था। लेकिन पीएम मोदी और मेलोनी के इस ‘मेलोडी मोमेंट’ का असर ऐसा हुआ कि कंपनी ने तुरंत अपना अकाउंट एक्टिवेट करके प्रधानमंत्री का आभार जताया।

Spread the love