June 26, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

Passport New Rules : पासपोर्ट बनवाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 1 जुलाई से बदल जाएगी फीस

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 जुलाई से पासपोर्ट आवेदन की फीस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए नियम लागू होने के बाद लगभग सभी प्रमुख कैटेगरी में आवेदन शुल्क बढ़ जाएगा। हालांकि, 9 साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आवेदन शुल्क पर 10% की छूट मिलेगी।

36 पेज वाले पासपोर्ट की फीस में बड़ा इजाफा
18 साल या उससे अधिक उम्र के आवेदकों के लिए 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपए से बढ़ाकर 2,500 रुपए कर दी जाएगी। वहीं तत्काल सेवा के तहत यही पासपोर्ट अब 3,500 रुपए की जगह 5,000 रुपए में बनेगा।

60 पेज वाले पासपोर्ट भी होंगे महंगे
60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए सामान्य आवेदन शुल्क 2,000 रुपए से बढ़कर 3,500 रुपए हो जाएगा। तत्काल सेवा की फीस भी 4,000 रुपए से बढ़ाकर 6,000 रुपए कर दी गई है।

खोए या खराब पासपोर्ट पर भी बढ़ा शुल्क
अगर पासपोर्ट खो गया है या खराब हो गया है, तो नया पासपोर्ट बनवाने के लिए भी ज्यादा फीस देनी होगी। 36 पेज वाले पासपोर्ट की सामान्य फीस 5,000 रुपए और तत्काल सेवा की फीस 7,500 रुपए होगी। वहीं 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए सामान्य शुल्क 6,000 रुपए और तत्काल शुल्क 8,500 रुपए तय किया गया है।

आवेदन से पहले जरूर करें प्लानिंग
नई फीस 1 जुलाई से प्रभावी होगी। ऐसे में अगर आप जल्द पासपोर्ट बनवाने का विचार कर रहे हैं, तो पुराने शुल्क का लाभ लेने के लिए समय रहते आवेदन करना फायदेमंद हो सकता है। वहीं नए नियमों के तहत बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली 10% छूट राहत देने वाली साबित होगी।

Spread the love