राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के घर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तेज प्रताप के साथ साये की तरह रहने वाले उनके निजी सचिव (PA) मोतीलाल राय पर चोरी का गंभीर आरोप लगा है। इस सिलसिले में तेज प्रताप यादव ने आज, 23 जून को पटना के सचिवालय थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 22 जून को मोतीलाल उनके घर की अलमारी से रू 20 लाख कैश और कई कीमती सामान समेटकर अचानक लापता हो गया।
थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, मोतीलाल राय तेज प्रताप के घर से निम्नलिखित सामान लेकर फरार हुआ है-
₹20 लाख नकद (कैश)
4 आईफोन 17 प्रो मैक्स (iPhone 17 Pro Max)
1 सोने की चेन और 1 सोने की अंगूठी
1 आईपैड (iPad) और 1 लेनोवो लैपटॉप
4 पेन ड्राइव और 2 हार्ड डिस्क
पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क की चोरी से गहराया सस्पेंस
इस हाई-प्रोफाइल चोरी में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात 4 पेन ड्राइव और 2 हार्ड डिस्क का गायब होना है। राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर कयासों का बाजार गर्म है कि आखिर मोतीलाल ने कैश और सोने के साथ इन स्टोरेज डिवाइसेज को क्यों निशाना बनाया? आशंका जताई जा रही है कि क्या इन पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क में तेज प्रताप या आरजेडी से जुड़े कुछ ऐसे बड़े ‘राज’ छिपे हैं, जो पैसे और सोने से भी कहीं ज्यादा कीमती हैं? हमेशा तेज प्रताप के साथ चंदन-तिलक और भगवा रंग में दिखने वाले मोतीलाल के इस कदम के पीछे किसी बड़ी राजनीतिक साजिश या ‘खेला’ होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मोतीलाल की तलाश जारी है।

Related Posts
दो साल बाद फिर दिल्ली की जर्सी पहनेंगे ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स में हुए शामिल
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, सरकार ने दी समिति गठन को मंजूरी
लापरवाह ठेकेदारों पर एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश