Udaan Desk. यदि आप भी नया मोबाइल फोन खरीदने के प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। क्योंकि ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि आने वाले समय में मोबाइल फोन सस्ते हो सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि महंगे फोन की डिमांड में कमी के बाद सरकार इनकी बिक्री पर लगने वाले 18% जीएसटी की दर को कम कर सकती है। ताकि फोन की डिमांड में फिर वृद्धि हो सके। यह भी कहा जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण त्योहारी सीजन में आम जनता को बड़ी खुशखबरी दे सकती है।
जीएसटी परिषद ले सकता है फैसला
इस समय स्मार्टफोन महंगे होने के कारण लोग अपने पुराने फोन को ही लंबे समय तक चला रहे हैं। जिससे मोबाइल मार्केट में डिमांड कम हो चुकी है। फोन के महंगे होने का कारण 18% का जीएसटी भी है। इसलिए सरकार बिक्री में वृद्धि करने के लिए जीएसटी को कम कर सकती है। टैक्स कटौती का लाभ आम जनता को मिलेगा जिससे मोबाइल फोन की सेल में वृद्धि होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मोबाइल फोन पर जीएसटी में कितनी कटौती हो सकती है?
मोबाइल फोन पर साल 2020 से पहले तक 12% का टैक्स लगता था। इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) सरकार से मांग कर रहे हैं की पुरानी दरों को वापस लाया जाए। यानी यदि यह डिमांड मान ली जाती है तो मोबाइल फोन पर लगने वाला जीएसटी 12% या 5% तक जा सकता है। यदि 18% के जीएसटी को काम करके 12% भी किया जाता है तो भी स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
मोबाइल फोन सस्ते होने का किस मिलेगा फायदा?
यदि मोबाइल फोन सस्ते हो जाते हैं तो इसका फायदा मिडिल क्लास परिवार, छात्रों आदि को तो मिलेगा ही लेकिन इसका असर मोबाइल फोन से जुड़े कारोबार में लिप्त कंपनियों के शेयर पर भी सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है। क्योंकि फोन का सस्ता होना यानी बिक्री में वृद्धि होना और बिक्री में वृद्धि होना यानी किसी कंपनी के शेयर प्राइस में उछाल आना।

Related Posts
भारत की ग्रोथ में तेजी की क्षमता, 8% से अधिक बढ़ सकती है अर्थव्यवस्था : विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा
7.8% GDP Growth : तमाम चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, अनुमान से बेहतर रही ग्रोथ
छोटा कारोबारी भी बेच सकेगा विदेश में माल, EOR संभालेगा जिम्मेदारी