नई दिल्ली। इंडिगो 26 अक्टूबर से गया और बैंकॉक के बीच हफ़्ते में दो बार नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू कर बिहार की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देगा। यह कदम भारत-थाईलैंड नेटवर्क को मजबूत करेगा और इंडिगो की घरेलू विमानन बाजार में 64.9% की प्रमुख हिस्सेदारी तथा उत्कृष्ट ऑन-टाइम परफॉर्मेंस को रेखांकित करता है। यह नई सेवा बौद्ध विरासत से जुड़े शहरों को जोड़कर आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित करेगी।
इंडिगो ने बिहार वालों के लिए सोमवार को बड़ी खुशखबरी दी है। एयरलाइन अब गया और बैंकॉक के बीच नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इस नए रूट से भारत और थाईलैंड के बीच इंडिगो का नेटवर्क और मजबूत होगा। साथ ही, गया और बैंकॉक के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। ये दोनों शहर सदियों से बौद्ध विरासत से जुड़े हुए हैं।
सप्ताह में 2 दिन चलेगी यह फ्लाइट
26 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह फ्लाइट हफ्ते में दो दिन चलेगी। इससे ना सिर्फ बिहार वालों को बल्कि, झारखंड, बंगाल के साथ साथ कई राज्यों को सीधा फायदा होगा। उम्मीद है कि इस सर्विस से बिहार से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी और इलाके में टूरिज्म, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Posts
भारत की ग्रोथ में तेजी की क्षमता, 8% से अधिक बढ़ सकती है अर्थव्यवस्था : विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा
7.8% GDP Growth : तमाम चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, अनुमान से बेहतर रही ग्रोथ
छोटा कारोबारी भी बेच सकेगा विदेश में माल, EOR संभालेगा जिम्मेदारी